अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर में पति के द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पति विपिन कुमार ने पत्नी बबली देवी का कमरे में गला दबाकर हत्या कर दिया और कमरे के दरवाजे में ताला लगाकर फरार हो गया. इस हत्या की जानकारी बेटों को तब मिली जब वे कमरे का दरवाजा को खोलने का काम किया. मृतक महिला घर में सिलाई का काम करती थी, जबकि पति कपड़े के दुकान में काम करता है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद चास थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया है. जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी पति विपिन कुमार अपनी पत्नी बबली देवी और अपने दो बेटों के साथ खुद के मकान में रहते थे. विपिन कुमार को अपनी पत्नी का दूसरी महिलाओं के साथ दोस्ती पसंद नहीं थी. इसी को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था. (नीचे भी पढ़ें)
बीती रात भी यह दोनों अपने कमरे में सोने चले गए. सुबह जब मृतिका की सहेलियों ने उसे फोन किया तो उसने नहीं उठाया तो महिलाओं ने बेटों को फोन कर मां के द्वारा फोन नहीं उठाई जाने की बात कही गई. कमरे में दो दरवाजा होने के कारण एक का अंदर से दरवाजा बंद पाया गया. जबकि बाहर के दरवाजे में ताला लटका पाया. उसके बाद बड़े बेटे ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो घर के अंदर मां को मृत पाया. वहीं जांच करती पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ बताया जाएगा.



