जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को रीक्रिएशन क्लब में मुस्कान संस्था की ओर से सरहुल पूजा एवं विश्व क्षय रोग दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल 98 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. रक्तदान शिविर में मुस्कान संस्था के सभी सदस्य एवं पत्रकार लक्ष्मण और मनजीत कुमार के द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया. इस शुभ अवसर पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा को सम्मानित भी किया गया. यह मुस्कान संस्था का 25वां रक्तदान शिविर था. इसमें मुख्य रूप से संस्था के संचालन करता वीरेंद्र के साथ टाटा मोटर्स एवं टाटा कमिंस के उच्च पदाधिकारी उपस्थित रहे.











