जमशेदपुर : जमशेदपुर की मानगो चित्रांश महापरिवार की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुधवार को श्रीश्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव डिमना रोड स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कार्यालय के सामने मानगो में मनाया गया. इस दौरान कायस्थ समुदाय के सभी सदस्यों ने दिन में पूजा, अर्चना, आरती एवं हवन किए. समाज के सभी बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाओं ने मिलकर पूरे उत्साह से पूजनोत्सव को श्रद्धा पूर्वक उल्लासमय वातावरण में सम्पन्न किया. तत्पश्चात रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम व बिरादरी भोज का आयोजन हुआ. ऑर्केस्ट्रा में गायकों ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया. इस अवसर पर समाज के वैसे मेधावी बच्चें, जो अलग अलग क्षेत्रों में अव्वल आए हैं उन्हें सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक समाज के लोग शामिल थे. कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार समिति में कनकलता श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द किशोर सिन्हा, ओम प्रकाश शरण, डॉ अंजनी कुमार, डॉ दीपांजय श्रीवास्तव शामिल रहे. रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव एवं कार्यकारी अध्यक्ष आनन्द प्रकाश की अध्यक्षता में कमिटी के सभी पदाधिकारीयों में जिसमें मुख्यतः संजय वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रीति सिन्हा, संजीव सिन्हा, पवन कुमार, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, अनमोल किशोर, निर्मल कुमार सिन्हा, बिष्णु प्रसाद सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिन्हा, संजीव सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, अजय कुमार श्रीवास्तव, शिवेंद्र कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, बिशाल परासर, अमृत राज सिन्हा, अमित कुमार, नवीन कुमार श्रीवास्तव, रंजन अखौरी, निखिल सिन्हा, आशुतोष सिन्हा, रवि रंजन सिन्हा, विवेक पराशर, राजू सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, गुंजन कुमार, राजीव सिन्हा, अंकुर कुमार, राजकुमार श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अनमोल किशोर सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय रहे.












