जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 हयात नगर में शुक्रवार को एक महिला से चेन छिनतई हुई है. महिला का नाम मून बेगम है. महिला अपने घर की सफाई करने के बाद कचरा लेकर बाहर फेंकने निकली थी. तभी वहां एक बदमाश पहुंचा. बदमाश ने महिला से एड्रेस पूछा. महिला उससे बात कर ही रही थी, तभी बदमाश ने लपक कर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया. बताते हैं कि बदमाश स्प्लेंडर बाइक से आया था.(नीचे भी पढ़े)
घटना की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं. घटना की जानकारी मिलने पर उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है. गौरतलब है कि शहर में इन दिनों चेन छिनतई की घटनाओं में इजाफा हुआ है.











