जमशेदपुर: शुक्रवार को श्री श्री श्रमिक एकता बजरंग अखाड़ा पारडीह समिति के द्वारा पारडीह चौक में एक बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में रामनवमी के उपलक्ष्य में रखा गया था. जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अखाड़ा के लाइसेंसी अध्यक्ष स्वर्गीय तारक मुखर्जी का विगत 2 महीना पहले देहांत हो गया था. इसलिए समिति द्वारा इस साल रामनवमी का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा. रामनवमी के दिन शांति रूप से पूजा अर्चना किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही स्वर्गीय तारक मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी. मौके पर संजय मुखर्जी, पप्पू श्रीवास्तव, सतीश सिंह, श्री यादव, नवीन शर्मा, जया गोराई, विपिन सिन्हा, गणेश दास, भवानी सिंह, निर्मल महतो, बच्चू मुखर्जी, नारायण महतो, अपूर्व पाल, संतोष सिंह निर्मल सिन्हा, नयन घोष, अजीत माझी, संजय सिंह, रॉकी शर्मा, पिंटू सिंह, सौरभ मुखर्जी,सतीश गुप्ता, सुरेंद्र पांडे आदि उपस्थित थे.











