जमशेदपुर : टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सेफ्टी संजीव पॉल करीब 37 साल तक टाटा स्टील में सेवा देने के बाद 31 मार्च को रिटायर हो गये. 31 मार्च उनका अंतिम कार्यदिवस था. उनकी जगह नये वीपी के तौर पर राजीव मंगल प्रभार लेंगे. राजीव मंगल को पहले से ही पदेन वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया था. राजीव मंगल एक अप्रैल से सेफ्टी, हेल्थ और सस्टेनेबिलिटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट संजीव पॉल एक हरफनमौला अधिकारी के तौर पर जाने जाते है. वए एनआइटी जमशेदपुर (पहले आरआइटी) के पास आउट रहे है. करीब 41 साल तक वे जमशेदपुर में रहे है और वे टाटा स्टील के कई पदों को सुशोभित किया है. (नीचे भी पढ़ें)
वे जुस्को के पहले एमडी रहे है और फिर वीपी कारपोरेट सर्विसेज के बाद टाटा मेटालिक्स के एमडी रहे है. टाटा मेटालिक्स में जाने के बाद टाटा स्टील के फिर से वीपी सेफ्टी बनाये गये, जिसके बाद उन्होंने नये रुप में काम करना टाटा स्टील में शुरु किया. संजीव पॉल ने यहां मीडिया से बातचीत में बताया कि वे 37 साल तक टाटा स्टील में सेवा कर चुके है. उन्होंने बताया कि उनका अनुभव काफी बेहतर रहा है और टाटा स्टील से बेहतर कोई कंपनी नहीं हो सकती है. उन्होंने कहा कि उनको काफी ऑफर काम के दौरान मिला था, लेकिन टाटा स्टील को कभी छोड़ने की कोशिश नहीं की. उन्होंने कहा कि उनको काफी सहयोग मिला. कई उतार चढ़ाव भी देखे, लेकिन हम तटस्थ रहकर टाटा स्टील में ही जुड़े रहे है. टाटा स्टील से बेहतर स्थल नहीं होगा. भविष्य की योजना पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अभी हमने फैसला नहीं लिया है.



