घाटशिला: घाटशिला की भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देबदूत सोरेन ने काटाबनी गांव निवासी स्व दीपक गिरी के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. बुधवार को घाटशिला के बनकाटी के कालिंदी बस्ती निवासी दीपक गिरी (50) का सोलर जलमीनार का स्ट्रेक्चर गिरने से दबकर मौत हो गयी थी.आज डॉ सुनीता उनके धर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की परिवार वालो को ढांढस बधाया. वहीं शोकाकुल परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है. डॉ सुनीता ने कहा कि सरकारी कामों में इस तरह की लापरवाही नही होनी चाहिए. (नीचे भी पढे)
काम में लापरवाही के कारण आज एक ग्रामीण की जान चली गई. आगे और भी दुर्घटना हो सकती है. इसके लिए गांव वालों को खुद एक्टिव होना होगा,चाहे वह पुरुष हो या महिला एवं ग्रामीणों को सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए. वर्तमान में कालिंदी टोला में पानी की समस्या है लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है. विभाग से बात करके पानी की दिक्कत को समाधान करने की कोशिश करने की बात कही. मौके पर बिनय बेरा, सुब्रतो दास, बाबु गिरी, रोहित, मदन टुडू, बादल महाकुड़ समेत अन्य उपस्थित थे.














