बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर और बाबा भूतेश्वर मंदिर में गुरुवार की शाम को धूमधाम से गाजन पर्व मनाया गया. इस पूजा में विधायक समीर महंती शामिल हुए. विधायक ने पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की. विधायक को कमेटी के सदस्यों ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.वही भोक्ताओं ने अपनी जीभ में छड़ और कील घोंप भगवान शिव की पूजा कर अपनी भक्ति को दिखाया. गाजन पर्व देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. नदी में स्नान कर सभी ने पूजा की.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर रास बिहारी साव,सुमित माईति, विश्वजीत राणा, सुभाष दलाई, शंकर सिंह, स्वपन सिंह, अनंता भक्त, मंदिर के पुजारी स्वपन सतपति, दीपक सतपति, दीपंकर सतपति, सोमा शंकर सतपति और राज सतपति समेत अन्य उपस्थित थे. गाजन पर्व के अवसर पर मंदिर में तीन राज्य के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. यहां पर बाउल संगीत का आयोजन हुआ. रातभर धार्मिक कार्यक्रम चलेंगे. इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी और गाजन पर्व कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं.














