चाकुलिया : बहरागोड़ा विधायक समीर महंती गुरुवार को चाकुलिया नगर पंचायत के सरदार पाड़ा निवासी दिवंगत रमेश बेहरा दंपति के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके दोनों अनाथ नाबालिग बच्चों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देते हुए उन्हें आर्थिक मदद भी दी. विधायक महंती ने उन्हें शीघ्र सरकारी मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि सरदार पाड़ा निवासी रमेश बेहरा एवं उसकी पत्नी काजल बेहरा की विगत दिनों ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी थी. उनके आकस्मिक निधन से उनके दोनों नाबालिग बच्चे अनाथ हो गये. विधायक समीर महंती ने आज उनके घर पहुंच कर दोनों बच्चों का हौसला बढ़ाया एवं उन्हें आर्थिक सहायता भी दी. विधायक ने उन्हें जल्द ही सरकारी मुवाजा दिलाने का आश्वासन भी दिया.(नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने श्राद्ध कर्म के लिए दोनों अनाथ बच्चों, कार्तिक बेहरा एवं राम बेहरा को दस हजार रुपये भी दिये. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय, सचिव बलराम महतो, गौतम दास, पतित दास, प्रणव बेरा, देवाशीष दास, धूषण बारिक व अन्य लोग भी उपस्थित थे.














