जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारतीय परम्पराओं के तहत सतुवान कार्यक्रम का भव्य आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि सभी मान्यताओं के पिछे समाज हित होता है. यह मूलतः प्रकृतिक पुजा ही है. नये अन्न एवं आम के नये पल का पूजा भी की जाती है. आज सामुहिक रूप से आये सभी अतिथियों एवं कांग्रेसजनों को प्रेम पूर्वक आसन पर विराजमान कराकर सतुवान में चना, जौ, मकई का सतुआ, आम का नमकीन, मिठा एवं खटमीट्टी, मिर्च, प्याज, मुली, ऑचार में भरूवा मिर्च, मिक्स ऑचार का प्रबंध की गयी. इसका भरपूर आनंद उपस्थित कांग्रेसजनों ने उठाया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया.
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद सदस्य एआईसीसी, जोनल कोऑडिनेटर अशोक चौधरी, वरीय नेता सुबोध सिंह सरदार, खगेनचन्द्र महतो, अवधेश सिंह, राजकिशोर यादव, संजय सिंह आजाद, रामदरस चौधरी, समरेन्द्र नाथ तिवारी, सुरेश धारी, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अशोक सिंह क्रान्तिकारी, रंजीत सिंह, अरूण कुमार सिंह, चौबेजी, अजय मिश्र, प्रमोद मिश्र, ज्योति मिश्र, सन्नी सिंह, सुदर्शन तिवारी, भरत सिंह, नलिनी सिन्हा, रानी राव, भोला पाण्डेय, पवन ओझा, नारद पाण्डेय, गिरीजी, बिजय सिंह, धीरज कुमार, लव कुमार निराला, रमाशंकर पाण्डेय, रविंद्र शर्मा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.















