• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
रविवार, नवम्बर 22, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

झारखंड में सभी राजनीतिक पार्टियां मिशन- 2024 के तहत चुनावी मोड में, विभिन्न आयोजनों से जनता की नब्ज टटोल रही हैं पार्टियां, सभी दलों के नेताओं में एक-दूसरे पर आरोपों के तीर चलाने की लगी होड़

अप्रैल 14, 2023
in खबर, झारखंड न्यूज़, रांची न्यूज़, राजनीति
0
झारखंड में सभी राजनीतिक पार्टियां मिशन- 2024 के तहत चुनावी मोड में, विभिन्न आयोजनों से जनता की नब्ज टटोल रही हैं पार्टियां, सभी दलों के नेताओं में एक-दूसरे पर आरोपों के तीर चलाने की लगी होड़
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

रांची : लोकसभा चुनाव 2024 और झारखंड विधानसभा चुनाव में अभी 1 साल बाकी है लेकिन प्रदेश में सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारी में जुट गए हैं. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की बात हो या बीजेपी की या आजसू पार्टी की. सभी राजनीतिक दल अलग-अलग कार्यक्रमों के साथ सड़क पर हैं. सब में अपने आप को जनता का सबसे ज्यादा हितैषी बताने की होड़ लगी है. कहीं सामाजिक न्याय यात्रा निकाली जा रही है तो कोई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में लगा है. किसी ने 1932 का खतियान लागू कराने का बीड़ा उठाया है कोई बेरोजगारी की बात कर रहा है.

भाजपा का सचिवालय घेराव कार्यक्रम

यह भी पढ़ें: jamshedpur kkc- सुल्तान अहमद बने झारखंड कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के महासचिव, गौतम दास जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने सौंपा मनोनयन पत्र

विदित हो कि 11 अप्रैल को राज्यभर से कार्यकर्ताओं को बुलाकर शीर्ष नेताओं की अगुवाई में झारखंड विधानसभा सचिवालय का घेराव करना दरअसल, भाजपा की ओर से शक्ति प्रदर्शन ही कहा जाएगा. बता दें कि 11 अप्रैल को भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सभी सांसद और विधायक जुटे थे. यह एक तरह से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन ही था.

खतियान के सहारे झारखंड मुक्ति मोर्चा

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा तो पार्टी संगठन की ओर से अभी किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर रही लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अलग-अलग प्रमंडलों के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं. अभी हाल ही में मुख्यमंत्री संतालपरगना के दौरे पर थे. 10 अप्रैल को उन्होंने गोड्डा में करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. वहीं 11 अप्रैल को जहां एक ओर भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ राजधानी में सड़कों पर थी उसी दिन साहिबगंज के एतिहासिक भोगनाडीह में हेमंत सोरेन पार्टी में सेंधमारी कर रहे थे. दरअसल, 11 अप्रैल को ही बीजेपी के कद्दावार नेता हेमलाल मुर्मू ने झामुमो ज्वॉइन कर लिया. हेमलाल मुर्मू पहले झामुमो में ही थे. 2 बार मंत्री भी रहे लेकिन 9 साल से बीजेपी की राजनीति कर रहे थे. इससे कुछ माह पहले तक हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा के जरिए 1932 को लेकर आदिवासी जनभावना की टोह ले रहे थे.

जय भारत सत्याग्रह बना कांग्रेस का हथियार

कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सूरत जिला अदालत द्वारा 2 साल की सजा सुनाये जाने और उसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद जय भारत सत्याग्रह यात्रा निकाली है. 1950 किमी की प्रस्तावित इस यात्रा को झारखंड में सफल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय यहीं डेरा डाले हुए हैं. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन के मुताबिक अब तक झारखंड के 24 में से 19 जिलों में जय भारत यात्रा का सफल आयोजन किया जा चुका है. कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ भी उमड़ी और इससे जनभावना का पता भी चला. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि झारखंड में जय भारत यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी जनता की नब्ज टटोल रही होगी.

सामाजिक न्याय यात्रा से आजसू का आगाज

आजसू पार्टी, रामगढ़ उपचुनाव के साथ ही एनडीए के खेमे में आ चुकी है. दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेता कह चुके हैं कि चुनावी राजनीति में एक से भले दो होते हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में मिले सबक का रामगढ़ में लिटमस टेस्ट हो चुका है. यहां, एनडीए की ओर से आजसू की प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने जीत हासिल की. चुनाव पूर्व गठबंधन तय है, लेकिन अभी फिलहाल आजसू पार्टी, अपने सहयोगी बीजेपी से अलग सामाजिक न्याय यात्रा के जरिए जनता के बीच पहुंचने के प्रयास में जुटी है. आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने 13 अप्रैल को सामाजिक न्याय यात्रा के दौरान कहा कि यदि हेमंत सोरेन कुछ और वक्त तक सत्ता पर काबिज रहे तो झारखंड आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मोर्चों पर पंगु हो जाएगा. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए युवाओं को छलने का आरोप लगाया. कहा कि हेमंत सरकार ने अपने मेनिफेस्टो का 1 भी वायदा पूरा नहीं किया.

संबंधित खबरें

  • jamshedpur kkc- सुल्तान अहमद बने झारखंड कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के महासचिव, गौतम दास जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने सौंपा मनोनयन पत्र22 नवम्बर 2026
  • कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता21 नवम्बर 2026
  • रांची में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के समर्थन में खुलकर सामने आयी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष धरना दे रही अंबा के घर पहुंचे, लिट्टी चोखा और नाश्ता भी साथ किया11 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: कांग्रेसचुनावझारखंड समाचाररांची समाचार
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur awareness campaign-मानगो में मोबाइल के दुष्प्रभाव को लेकर चला जागरूकता अभियान, बच्चों व अभिभावकों को चेताया, मोबाइल के गलत इस्तेमाल से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी
खबर

jamshedpur awareness campaign-मानगो में मोबाइल के दुष्प्रभाव को लेकर चला जागरूकता अभियान, बच्चों व अभिभावकों को चेताया, मोबाइल के गलत इस्तेमाल से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी

नवम्बर 22, 2026
jamshedpur doctors table tennis tournament:जमशेदपुर में पहली बार चिकित्सकों के लिए टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, डॉ. समीर वूली, डॉ. संजीता और डॉ. विभूति भूषण बने चैंपियन
कोल्हान न्यूज़

jamshedpur doctors table tennis tournament:जमशेदपुर में पहली बार चिकित्सकों के लिए टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, डॉ. समीर वूली, डॉ. संजीता और डॉ. विभूति भूषण बने चैंपियन

नवम्बर 22, 2026
jamshedpur rural funeral-11 माह के मासूम बेटे ने दी भाजयुमो नेता सिद्धेश महतो को मुखाग्नि, नम हुईं सैकड़ों आंखें, पोस्टमार्टम के बाद रविवार को तेलेंगकोचा गांव में हुआ अंतिम संस्कार,देखिए video

Next Post

Jamshedpur parsudih road construction : परसुडीह के हलुदबनी में सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास, जिला पार्षद पूर्णिमा मल्लिक की अनुशंसा पर बन रही है सड़क

Jamshedpur Saraswati Shishu Mandir Bagbera- सरस्वती शिशु मंदिर बागबेड़ा में सामाजिक समरसता दिवस के रुप मनी बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती

Jharkhand bokaro excise action : बोकारो के उत्पाद अधिकारियों का सियालजोड़ी क्षेत्र में अवैध शराब भट्ठी पर छापा, अवैध शराब व 12सौ किलो जावा बरामद, भट्ठी के संचालकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 22, 2026

मेष राशिआज की चिंता छोड़कर आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपकी सबसे बड़ी पूंजी...

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग जमशेदपुर के...

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

​जमशेदपुर:झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं जनजातीय विरासत को रेखांकित करने तथा उसकी विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर...

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में आयोजित श्री रामार्चा पूजा महाप्रसाद वितरण के साथ...

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का हिन्द क्लब के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया...

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता ने वैश्विक खेल आयोजन के केंद्र के रूप में कोलकाता की पहचान को...

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की...

जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं

जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) में किशोरियों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण तथा लैंगिक हिंसा की रोकथाम को...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News