जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे मानपुर में मंगलवार को बहरागोड़ा क्षेत्र के प्रथम विधायक स्व मुकुन्दराम तांती की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर तांती समाज के मुख्य संयोजक मंगल पान ने उनके इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराया व उनके मार्ग पर चलने की नसीहत दी. इस मौके पर लोगों ने मानपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से तांती समाज के संयोजक मंगल पान, झामुमो नेता लव सरदार, मुख्य सलाहकार बलराम पात्र, सचिव रामेस्वर पात्र, पूर्णचंद्र पात्र, मुरलीधर पात्र, राधेश्याम पात्र, राकेश पात्र, संजय पात्र, संतोष दास, संजय दास, बुदेश्वर पात्र, नवनीता पात्र, ज्योति पात्र एवं समाज के अन्य लोगों ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की.




