बोकारो:बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 23 पर जैप 4 के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला जख्मी हो गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला सिटी थाना क्षेत्र के को ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित झोपड़ी निवासी शबनम खातून बताई जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
हालांकि उसकी पहचान उसके पॉकेट से बरामद एक कागज से हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सेक्टर 12 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है , पुलिस वाहन को बरामद करने में जुटी हुई है.




