जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके पोटका थाना अंतर्गत चेमाईजुड़ी निवासी विश्वजीत प्रधान को उनके सालों ने आपसी विवाद में गर्म तेल की कढ़ाई में ढकेल दिया. जिससे वे बुरी तरह झुलस गए. घटना के बाद मौजूद लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचे. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है.(नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि विश्वजीत किसी तरह के समारोह में खाना बनाने का काम करता है. मंगलवार को भी वह एक समारोह में खाना बना रहा था. इस काम में उनके साले भी सहयोगी के रुप में काम करते है. जीजा और साला सभी नशे का सेवन किए थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद दोनों साले मिलकर पास ही गर्म तेल की कढ़ाई में जीजा को ढकेल दिया. जिससे विश्वजीत बुरी तरह झुलस गया.




