रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : कोल्हान यूथ फाइटर्स स्थानीय इकाई के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने मंगलवार शाम मशाल जुलूस निकाल कर बुधवार को झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के आंदोलन के समर्थन में पश्चिमी सिंहभूम बंद का आह्वान किया. उन्होंने बंदी में स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक सुविधाओं को छोड़ कर बाकी सभी शैक्षणिक संस्थानों, विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थानों के साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों, उद्योगों आदि को बंद में शामिल करने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि राज्य सरकार की नियोजन में 60/40 फीसदी आरक्षण की नीति, आरक्षण रोस्टर, सरकारी संस्थानों में डीएलएड की पढ़ाई बंद किये जाने के विरोध में एवं खतियान आधारित नियोजन नीति तैयार करने की मांग को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन सोमवार से तीन दिवसीय आंदोलन चला रहा है. कोल्हान यूथ फाइटर्स यूनियन के झारखंड बंद के आंदोलन का समर्थन करते हुए चक्रधरपुर में मशाल जुलूस निकाला एवं लोगों से बुधवार 19 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)
विशाल मशाल जुलूस को सफल बनाने में मुख्य रूप से बसंत महतो, बासिल हेंब्रम, आकाश महतो, रोहन महतो, शकुंतला सरदार, प्रेमलता सरदार, लक्ष्मी चौड़ा, जरोय बोयपाई, लखीराम मुंडरी, मधु बिरुआ, दीपक महतो, रवि महतो, हिमांशु महतो, विशाल मुंडा, चंद्रशेखर महतो, कुश मांझी, विवेक महतो, हेमंत महतो, लक्ष्मण खंडाइत, रवीन्द्र महतो, विनोद महतो, राजकुमार महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.




