चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के मुढ़ाल गांव के पास बुधवार को दो बाइक के टक्कर में कटुशोल गांव निवासी अजय लोहार 28, किशोरीपुर गांव निवासी रामचांद मुर्मू 58 और धिरेन्द्र चन्द्र हांसदा तीन लोग घायल हो गए हैं. सड़क दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीएचसी को दी. सूचना पाकर 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार कटुशोल निवासी अजय लोहार अपनी बाइक से हरीनिया गांव जा रहा था और किशोरीपुर गांव निवासी रामचांद मुर्मू और धिरेन्द्र चन्द्र हांसदा एक बाइक पर सानघाटी से अपने घर लौट रहें थे. मुढ़ाल गांव के पास दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए. सीएचसी डॉक्टर श्वेता कुमारी ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. समाचार लिखे जाने तक तीनों घायल सीएचसी में इलाजरत है.



