जमशेदपुर : डायन प्रथा के खिलाफ अपने कार्य को लेकर पद्मश्री से सम्मानित छुटनी महतो को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच लाया गया है. जहां उनका इलाज शुरू हो चुका है. वहीं तीन दिन पहले उन्हें पैरालिसिस अटैक आया है. उनके चेहरे का एक हिस्सा लकवा ग्रस्त हो गया है. उन्हें बोलने में लड़खड़ाहट हो रही है. पैसे के अभाव में उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज करा पाने में संक्षम नहीं थी. वहीं मंगलवार को इसकी सूचना मंत्री चंपई सोरेन और सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल को मिली. इसके बाद मंत्री चंपई सोरेन के निर्देश पर उपायुक्त ने छुटनी महतो को बेहतर ईलाज के लिए गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया था. बुधवार सुबह वे एमबुलेंस में अपने छोटे पुत्र अर्जुन महतो से साथ टीएमएच पहुंची. जहां उनका इलाज टीएमएच में हो रहा है.




