
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पारडीह के पास रहने वाले पवन सिंह की बनारस में छत से गिरने से मौत हो गई. पवन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर बाबू के बेटे और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साले हैं. ये हादसा नीरज शेखर के बनारस स्थित आवास पर घटी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार में छत से गिर गए जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. पवन सिंह के निधन की खबर मंगलवार की सुबह मिली. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

परिवार वाले अब बनारस जाने की तैयारी कर रहे हैं. पवन सिंह की पत्नी के अलावा दो बेटे मां, पिता, भाई समेत भरा पूरा परिवार है. बताया जाता है कि वह पारिवारिक कारणों से बनारस गए हुए थे. अपने जीजा सांसद नीरज शेखर के घर पर थे. इसी दौरान वे स्लीप कर गिर गए, जिसके बाद उनको स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. परिजनों ने भी ज्यादा जानकारी देने से मना किया और बताया कि वे लोग जब तक बनारस नहीं पहुंच जाते तब तक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है.



