सरायकेला: रविवार को एक और जबरदस्त सड़क दुर्घटना में बारात से लौट रहा एक पिकअप वैन सड़क के किनारे खड़े ब्रेकडाउन टेलर से टकराकर पलट गया,जिससे पिकअप वैन पर सवार आधा दर्जन सिंगी बाजा बैंड पार्टी घायल हो गए हैं. इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है. आनन- फानन में सभी घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. (नीचे भी पढ़े)

जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. इस घटना में अजीत कालिंदी नामक बाजा पार्टी में शामिल युवक का पैर कट गया है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वह पिकअप वैन के केबिन में फंस गया था. मिली जानकारी के अनुसार सभी जमशेदपुर के रायवासा यशपुर से पश्चिमी सिंहभूम जिला के जैंतगढ़ बारात में गए थे. लौटने के दौरान सरायकेला- चाईबासा मार्ग पर टांगरानी- पाम्पड़ा केबीच यह घटना हुई है. (नीचे भी पढ़े)
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि जिले की जानलेवा सड़कों पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सड़कों केकिनारे खड़ी गाड़ियां हर दिन सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे हैं. ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग मामले को लेकर गंभीर नहीं है, जिस वजह से हर दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.



