जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट में फायरिंग के मामले के फरार आरोपी दीपक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. दीपक सिंह गोलमुरी के नानकनगर का रहने वाला है. बताते हैं कि वह फरारी के दौरान अपना मोबाइल बंद किये हुए था. पुलिस उस पर नजर लगाए हुए थी. जैसे ही उसका मोबाइल ऑन हुआ, पुलिस को उसका लोकेशन मिल गया और उसे दबोच लिया गया.(नीचे भी पढ़ें)
पुलिस के अनुसार इस मामले के छह आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. 27 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने सिदगोड़ा के रहनेवाले नवीन सिंह पर फायरिंग की थी, लेकिन वह बच गया था. इसके बाद गोलमुरी सद्भावना मार्केट के बाहर भी फायरिंग हुई थी. नवीन सिंह मनप्रीत पाल सिंह हत्याकांड का आरोपी है. मनप्रीत की हत्या 8 जून, 2022 को उसके घर में कर दी गई थी.



