आदित्यपुर : आदित्यपुर की सालडीह बस्ती में एक युवती ने पिता से झगड़े के बाद घर में फांसी लगा ली है. युवती सरस्वती लोहार पिता से झगड़े के बाद अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. लोगों ने सोचा कि वह ऐसे ही जाकर लेट गई होगी, लेकिन जब काफी देर तक वह नहीं निकली तो घर के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया. लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो सभी अवाक् रह गए. सरस्वती का शव पंखे से लटक रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
परिजन उसे फौरन उतारकर एमजीएम अस्पताल ले गये, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सरस्वती लोहार के पिता ने बताया कि वह काम करने के लिए गुजरात गई थी. गुजरात से 21 अप्रैल को लौट कर आई है. सरस्वती का शव एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है. सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है.



