रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:रविवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के कलूंगा में रेल चक्का जाम से, हावड़ा- मुंबई रेल खंड में यात्री ट्रेनों समेत मालवाहक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा.रेल चक्का जाम कलूंगा विकास परिषद के बैनर तले ग्रामीणों ने यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर कलूंगा स्टेशन में रेल चक्का जाम किया है.इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर समेत कई स्टेशनों में ट्रेनें फंसी रही. जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि कोरोना काल के बाद से ही यात्री ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से ग्रामीण नाराज है. वहीं ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग है. तथा मांग पूरी नहीं होने तक रेल चक्का जाम का निर्णय लिया है. इधर रेल प्रशासन भी रेल चक्का जाम को लेकर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर कलूंगा स्टेशन में भारी पुलिस सुरक्षा बलों की तैनाती की है.



