जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती का शादी के नियत से अपहरण करने के मामले में आरोपी भागवत मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि वह लड़की को लेकर ओड़िशा जाने वाला था तभी उसको पकड़ लिया गया. लड़की को बरामद कर लिया गया है. उसको मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. (नीचे भी पढ़े)
युवती के परिजनों के बयान पर कांड संख्या 14/23, दिनांक 7 मई को धारा 366ए, 363 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इस मामले में गुड़ाबांंदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दिन बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.



