जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में सोमवार को रेडक्रॉस दिवस मनाया गया. इस मौके पर बच्चों ने पेंटिंग बनाकर रेड क्रॉस के महत्व व उसकी उपयोगिता के प्रति बच्चों को जागरूक किया. इस मौके पर स्कूल के निर्देशक सुनील सिंह ने रेडक्रॉस दिवस मनाने के कारणों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस संस्था का काम है सेवा. बिना किसी भेदभाव के यह संस्था लोगों की मदद करती है. (नीचे भी पढ़ें)
इस संस्था का एक महत्वपूर्ण काम है रक्तदान. आज के दिन अलग-अलग कई जगहों पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन रेड क्रॉस कराता है. इनमें एकत्र रक्त जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है व लाखों लोगों को इससे जीवनदान मिला है. कार्यक्रम की मेजबानी विद्यालय की प्राचार्या अंजू दास, डिप्टी डायरेक्टर निभा सिंह ने की. इस कार्यक्रम में राजीव रंजन, धर्मेंद्र कुमार, बबिता सिंह, मीना साहू, विजय नारायण राय, सीमा दास, सुनीता, निकुंज हेंब्रम, खिरोदा साहू, विद्यालय के पीआरओ यश राज उपस्थित थे.



