घाटशिला : घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के मल्टीमीडिया में सोमवार को विद्यालय के कैरियर मार्गदर्शन विभाग द्वारा कक्षा बारहवीं (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसनजीत कर्मकार ने संसाधक हिंदुस्तान कॉपर के पूर्व कंप्यूटर इंजीनियर एपी सिंह का अभिवादन कर किया. विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसनजीत कर्मकार ने बच्चों को यह भी बताया कि आज के तकनीकी युग में ए.आई का एक विशेष महत्व है. (नीचे भी पढ़े)

एआई हमें भविष्य के लिए नई दिशा प्रदान करता है. सत्र को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक ने ए.पी. सिंह का परिचय विद्यार्थियों से करवाया. तत्पश्चात संसाधक एपी सिंह ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई.) की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि यह एक एडवांस प्रोग्रामिंग है जिसका उपयोग हम करेक्शन , कैलकुलेशन, डाटा लिंक करने के लिए करते हैं. जिसमें मेमोरी का उपयोग सर्वाधिक होता है. उन्होंने बताया कि क्वांटम कंप्यूटर एआई के लिए उपयुक्त है.
श्री सिंह ने अपने विस्तृत ज्ञान और विशेषज्ञता के साथ छात्रों को एआई के विषय को समझाया. उन्होंने उसकी आवश्यकता और आधुनिक दुनिया में इसके उपयोग के बारे में भी ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने छात्रों से बातचीत की और कई प्रश्नों के उत्तर दिए.(नीचे भी पढ़े)

विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, प्रबंधक डॉ प्रसनजीत कर्मकार एवं उप शैक्षणिक प्रभारी सुमीता भट्टाचार्य ने संसाधक एपी सिंह को शॉल ,स्मृति चिन्ह व विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘अंकुर’ देकर सम्मानित किया. विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने बच्चों को बताया कि वर्तमान युग में एआई के बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है एआई हमारे कार्यों को सहज व सरल बनाता है. सत्र के अंत में प्राचार्या ने इतनी महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों से साझा करने के लिए एपी सिंह को धन्यवाद दिया. साथ ही उपस्थित समस्त विद्यार्थियों व शिक्षकों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद किया. सत्र को शिक्षक प्रभारी, अनुप पटनायक ने संचालित किया एवं इसकी कोऑर्डिनेशन सुमिता भट्टाचार्य ने किया.



