बोकारो : स्थानीय चास थाना की पुलिस को दिये गये आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चाइल्डलाइन ने रिमांड होम से भगाकर ले जायी गयी लड़की को बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में चाइल्डलाइन द्वारा बोकारो जिले के चास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. (नीचे भी पढ़ें)
चास थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि विगत 1 मई को चाइल्डलाइन द्वारा एक आवेदन दिया गया था, जिसमें रिमांड होम से नाबालिग लड़की को एक युवक भगा ले गया था. इस संबंध में कांड दर्ज करते हुए चास पुलिस छापामारी कर रही थी. इसी दौरान बिहार के नवादा से लड़का लड़की दोनों को बरामद कर लिया गया जहां वे छुप कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने नाबालिग लड़की का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया, वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम मजबुल शाह है जो चंदनक्यारी का रहने वाला है.



