घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना सह प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा. धरना का मुख्य मुद्दा बेरोजगारी व मनरेगा कार्यों से संबंधित समस्याएं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दो साल से ठप पड़ा पीएम आवास का निर्माण है. इसका एकमात्र कारण है कि इसे शहरी क्षेत्र घोषित किया गया है. ये सभी पंचायतें ग्रामीण क्षेत्र में आती हैं, इसके बावजूद यहां के गरीबों को एक भी आवास नहीं मिला. धरना प्रदर्शन की जानकारी कांग्रेस कमेटी के मनरेगा विभाग के जिला अध्यक्ष तापस चटर्जी ने दी.



