जमशेदपुर : जमेशदपुर बिष्टुपुर स्थित वीमेंस यूनिवर्सिटी की ओर से रुसा सेल की गठन किया गया. यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता को रुसा सेल का प्रमुख बनाया गया है. वहीं डॉ. किश्वर आरा को को-ऑडिनेटर नियुक्त किया गया है. एकेडमिक एक्टिविस्ट डॉ. रमा, प्रकृति निदेशक डॉ. अनामिका, फाइनेंस ऑफिसर और विज्ञान विषय के डीन डॉ. जावेद अहमद और इक्विटी प्लान अमरीता कुमारी, सोशल साइंस के डीन डॉ. साबिया युनूस, डीन कॉमर्स डॉ. दीपा शरण, रजिस्ट्रार राजेंद्र कुमार, एनएसएस कॉ ऑडिनेटर डॉ पूर्ति को बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
विदित है कि रुसा सेल यूनिवर्सिटी को बेहतर बनाने का काम करती है. इसके सदस्यों के द्वारा यूनिवर्सिटी में हो रहे कार्यों पर नजर रखी जाती है, ताकि यूनिवर्सिटी पहले से बेहतर हो सके.



