बहरागोड़ा: विगत दिनों बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया के दौरे पर पहुंचे आजसू नेता फनी भूषण महतो को कालिंदी टोला में पेयजल की समस्या जानकारी मिली तो वे पहुंचे और लोगों से मिलकर पेयजल की समस्या से अवगत हुए. ग्रामीणों ने बताया कि टोला में पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के विधायक फंड से पानी टंकी का निर्माण कराया था, परंतु अब उक्त टंकी से कालिंदी टोला के ग्रामीणों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिलता है. कहा की उक्त टंकी पर अब एक दबंग व्यक्ति का कब्जा है. लोगों ने कहा कि उक्त व्यक्ति के पास ही टंकी का चाभी है वह जब चाहता है तब टंकी को खोलता है और मोटर चलाता है कालिंदी टोला के लोगों को वहां पानी भरने नहीं दिया जाता है.(नीचे भी पढ़े)
वही टोला में निर्मित सोलर जलापूर्ति योजना भी महीनों से ठप है. टोला के ग्रामीणों ने कई बार बोरिंग निर्माण की मांग की है परंतु अब तक निर्माण नही किया गया जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है. कालिंदी टोला में पेयजल की समस्या को लेकर शुक्रवार को आजसू नेता फनीभूषण महतो के नेतृत्व में ग्रामीण प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर मिट्टी के बर्तन के साथ प्रदर्शन किया. मौके पर लोगों ने बीडीओ साहेब पानी दो समेत अन्य नारा लगा रहे थे. प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधि मंडल बीडीओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा. जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की.




