गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नागेसिया की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक आय़ोजित हुई. बैठक में विधायक समीर महंती भी उपस्थित थे. बैठक में विधायक श्री महंती ने सबसे पहले आम जनता और कार्यकर्ताओं की एक-एक बात सुनी और सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को ग्रामीणों के कार्यों को अविलंब करने एवं आगे कोई किसी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को जन-जन तक पहुंचाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
श्री महंती ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के प्रति दृढ़संकल्पित है. मौके पर बहरागोड़ा प्रखंड के झामुमो सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, बहरागोड़ा प्रखंड के उपप्रमुख मुन्ना होता, समीर दास, गुड़ाबांदा प्रखंड के बीस सूत्री उपाध्यक्ष शामपदो टुडू, बीस सूत्री सदस्य बुकाई सोरेन, साकिला हेम्ब्रम, देवाशीष कालिंदी, मुखिया करिया हेम्ब्रम, मेघराई हेम्ब्रम, साहेब राम सोरेन, हाड़ी राम सोरेन, पद्मलोचन बेरा, देवीलाल सोरेन, दशमत सोरेन, बंकिम सोरेन, दशरथ मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.



