• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 5, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela teachers appointment oppose : जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने प्राइमरी स्कूलों में सहायक आचार्य नियुक्ति का किया विरोध, कहा सड़क से लेकर अदालत तक विरोध में झोंकेंगे पूरी ताकत

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला : राज्य सरकार द्वारा सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक आचार्य नियुक्ति की घोषणा को पारा शिक्षक-गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ ने अवैध करार दिया है. संघ ने इसे निरस्त कराने के लिए सड़क से कोर्ट तक पूरी ताकत झोंकने की बात कही है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल दास ने गुरुवार को इस संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले चार वर्षों से नियुक्ति को लेकर कुंभकर्णी निद्रा में सोई रही सरकार अब अंतिम वर्षों में अप्रासंगिक तरीके से शिक्षक बहाली का प्रयास कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि शिक्षा सचिव से लेकर मुख्यमंत्री तक को मालूम होना चाहिए कि झारखण्ड में सहायक आचार्य की नियुक्ति के लिए अबतक कोई भी पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं हुई है. ऐसे में प्रस्तावित सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में कौन आवेदन करेगा यह स्पष्ट नहीं है. यदि सरकार उक्त नियुक्ति प्रक्रिया में वर्ष 2012 और 2016 में जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शामिल करती है तो यह पूरी तरह से ग़लत है. इसका कारण यह है कि राज्य में अबतक आयोजित दोनों ही जेटेट परीक्षाएं झारखण्ड प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 के तहत सहायक शिक्षक की नियुक्ति के लिए ली गई थी. ऐसे में अगर सरकार नियमों को ताक पर रखकर सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों को सहायक आचार्य परीक्षा में शामिल कराने का प्रयास करती है तो संघ इसके विरुद्ध आंदोलन शुरू करेगा. श्री दास ने बताया कि सूबे के तमाम जेटेट सफल अभ्यर्थी सहायक शिक्षक बनने की पात्रता रखते हैं और यह उनके जेटेट सर्टिफिकेट में भी दर्ज है.(नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विगत सात वर्षों से कोई भी प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति नहीं कर पाई है. अपनी निष्क्रियता को ढंकने के लिए आनन-फानन में घटे हुए वेतनमान के साथ अवैध रूप से सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली के तहत शिक्षक नियुक्ति करने जा रही है. इसे हम किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे. जब हमारे जेटेट परीक्षा के विज्ञापन में दर्ज था कि परीक्षा झारखण्ड प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 के तहत सहायक शिक्षक नियुक्ति के लिए ली जा रही है तो सरकार मंझधार में पॉलिसी चेंज करते हुए ग़लत निर्णय नहीं ले सकती. हमने इस संदर्भ में अदालत जाने का फैसला कर लिया है. अगर सहायक आचार्य नियुक्ति का विज्ञापन आता है तो इसे निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगाएंगे. साथ ही आने वाले समय में सरकार के इस ग़लत फैसले के विरुद्ध सड़क पर भी उतरकर राज्य भर के तकरीबन एक लाख जेटेट सफल अभ्यर्थी वृहद् आंदोलन छेड़ेंगे.

Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand gangster sujit Sinha plan to shoot out Akhilesh singh : जामताड़ा में मारे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा था जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के खून का प्यासा, सुधीर दुबे ने सुजीत के साथ मिलकर बनाया था प्लान, एके 47 और अन्य हथियारों की हो गयी थी खरीददारी
खबर

August 5, 2026
Jharkhand jpsc andolan : झारखंड जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षा के घोटालों को लेकर चल रहा अनशन निर्णायक मोड़ पर सोनम वांगचुक की सलाह पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, सीएम ने वार्ता के लिए आंदोलनकारियों को बुलाया, शाम को होगी वार्ता

jamshedpur RWS training-साकची में दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए आरडब्ल्यूएस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,उपकरणों की दी गयी विस्तृत जानकारी
खबर

jamshedpur RWS training-साकची में दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए आरडब्ल्यूएस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,उपकरणों की दी गयी विस्तृत जानकारी

August 5, 2026
Next Post

jharkhand love jihad model-लव जिहाद एवं यौन शोषण मामले में मॉडल मानवी राज का 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज, कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

saraikela road accident- सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर सड़क दुर्घटना, बाइक व साइकिल में टक्कर, दो घायल

Jamshedpur rural nss : कोल्हान विवि एनएसएस कोऑर्डिनेटर ने घाटशिला कॉलेज में एनएसएस शिविर का किया निरीक्षण, वोलेंटियर्स के प्रशिक्षण के दौरान किये कार्यों का भी किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद

Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए – video

Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद

Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए – video

Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News