जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की टाटानगर स्टील सिटी शाखा की ओर से संचालित वाटर ऑन व्हील्स के गुरुवार को 50 दिन पूरे हो गए. इस अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 2,500 से 3,000 लोगों को शुद्ध शीतल पेयजल निःशुल्क उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप में बहुत राहत मिली. (नीचे भी पढ़ें)

अमृत धारा कार्यक्रम के तहत शुरू की गई वाटर ऑन व्हील परियोजना का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार ने विगत 21 अप्रैल को किया था, तब से जारी इस नेक प्रयास का हर ओर गर्मजोशी से स्वागत हुआ, जो हर रोज हजारों लोगों को पेयजल मुहैया करा रहा है.अमृत धारा के संयोजक नवनीत बंसल ने पूरे कार्यक्रम के प्रबंधन में समर्पित नेतृत्व का परिचय दिया. उनके अथक प्रयासों ने पहल के सुचारू संचालन और सफल बनाना सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.(नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष मोहित मूनका ने सभी उदार दानदाताओं के प्रति हार्दिक आभार जताया, जिन्होंने इस पूरी यात्रा में निरंतर साथ दिया. उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने इस कार्यक्रम को बनाए रखने और आम जन के जीवन में बदलाव लाने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. सचिव सौरव सोंथालिया ने बताया कि लंबे गर्म और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति के मद्देनजर मंच वाटर ऑन व्हील्स कार्यक्रम को विस्तृत करने के प्रति प्रतिबद्ध है.



