चाकुलिया: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी दसवीं परीक्षा की परिणाम में चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजपेयी नगर स्थित सरकारी भूमि पर जीवन बसर करने वाले गुलगुलिया समाज की पहली लड़की दामिनी सबर ने प्रथम श्रेणी में मैट्रिक की परीक्षा पास की है. उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है. अपना घर भी नहीं है और दर्जनों से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को पढाती भी है. गुरुवार को विधायक समीर महंती दामिनी सबर से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान विधायक ने मैट्रिक की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर दामिनी सबर समेत उसके 7 भाई बहन को अंगवस्त्र, डायरी कलम और दामिनी को मिठाई खिलाकर और आर्थिक सहयोग देकर सम्मानित किया. इस दौरान विधायक समीर महंती ने दामिनी को बधाई देते हुए उसके आगे के पढ़ाई में मदद करने की बात कही. उन्होंने कहा कि कभी भी जरूरत पड़ने पर हमें इसकी सूचना दें वे हमेशा तत्पर रहेंगे. साथ ही भविष्य में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी दामिनी सबर को हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया है. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बलराम महतो, गौतम दास, प्रणव बेरा, मोहन माइति, पिटला दास, निर्मल महतो, दशरथ मुर्मू, संजय महतो, अजीत पांडेय, मोहम्मद गुलाब, विशाल बारिक, बासुदेव महतो समेत अन्य उपस्थित थे.(नीचे भी पढे)
विधायक ने हाथी से प्रभावित वृद्धा को किया आर्थिक सहयोग

चाकुलिया वन क्षेत्र के बड़ामारा पंचायत के माकड़ी गांव में बुधवार की रात हाथीयों का झुंड प्रवेश कर गांव निवासी मालती सोरेन नामक असहाय वृद्धा के घर को ध्वस्त कर दिया है।हाथी ने घर में रखें चावल और बर्तन को नष्ट कर दिया है. किसी तरह मालती सबर ने घर में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई.घटना की सूचना पाकर विधायक समीर महंती अपने समर्थकों के साथ गांव पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकलन किया. विधायक श्री महंती ने दुरभाष पर रेंजर दिग्विजय सिंह से बातकर जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही. वही बीडीओ देवलाल उरांव से बात कर वृद्धा को जल्द से जल्द भीमराव अंबेडकर आवास उपलब्ध कराने की बात कही. तत्काल विधायक ने वृद्धा को चावल,तिरपाल,मुढ़ी समेत नगद तीन हजार रूपए नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया. उन्होंने वृद्धा को आश्वस्त किया कि तत्काल घर बनाने के लिए आर्थिक सहयोग करने का आश्वासन दिया है. मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय,बलराम महतो,गौतम दास, मुखिया दशरथ मुर्मू,बिक्रम मांडी, गणेश मुर्मू,राजा मांडी, सहदेव गोप समेत अन्य उपस्थित थे.



