बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाटपुर पंचायत के पाटपुर गांव के जगन्नाथ मंदिर के समीप विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने शेड निर्माण की अनुशंसा की थी जो स्वीकृत होने पर आज शिलान्यास किया गया है. उन्होंने कहा कि मंदिर के पास शेड निर्माण होने से क्षेत्र के भक्तों को काफी सहुलियत होगा. (नीचे भी पढ़ें)
श्री महंती ने लोगों से योजना निर्माण कराने में सहयोग करने की बात कही है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साव, सुमित माईती, सौमित्र ओझा, चैतन मुंडा, राजीव लेंका, पंचायत समिति राजू पातर, धोंनू साव, सुधांगशू सीट, मानिक कुमार, मिथुन कर समेत मंदिर के कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे.



