आदित्यपुर : आदित्यपुर में चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है. अब बंद घरों में ताला तोड़कर रात्रि में चोरी करना ही सिर्फ उनके कार्य नहीं हैं बल्कि अब दिन के शिफ्ट में भी उनका काम धड़ल्ले से चल रहा है. वे बकायदा रेकी कर लोगों की जरा सी भी असावधानी का फायदा उठाकर दिन दहाड़े चोरी कर रहे हैं. आम तौर पर लोग दिन में ताला नहीं लगाते, लेकिन आदित्यपुर की काॅलोनियों में ऐसा करना महंगा साबित हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
ताजा मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर सोसाइटी का है. जहां हाउस नं 32 में रहने वाले कृष्ण चंद्र मोदी की बच्ची की साइकल की दिन दहाड़े चोरी हो गई. चोरी कैसे हुई उसका पूरा माजरा सीसीटीवी में दर्ज हो गया है. घटना 8 जून की है. सुबह 11:00 बजे के बाद एक लडका सोसाइटी में देखा जा रहा है. घर के गैरेज का शटर कुछ ऊपर उठा हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)
एक लड़का कुछ देर तक खड़ा रहकर देखता रहता है कि किसी भी घर से कोई निकल रहा है या नहीं. चूंकि भीषण गर्मी में लोग घरों में ही रहते हैं इसलिए सडक पर चहलकदमी करते कोई दिखा. जब लडके ने देखा कि आस पास कोई नहीं है तो वह गमछे को मुंह में बांधकर गैरेज में घुसा और तेजी से साइकल लेकर चलता बना.सबकुछ पांच मिनट में ही हो गया. सीसीटीवी से साफ दिख रहा है कि चोर बकायदा रेकी कर रहे हैं और भीषण गर्मी की वजह से सुनसान रोड का फायदा उठाते हुए चोरी कर रहे हैं.इसलिए आदित्यपुर के लोगों को सावधानी बरतते हुए दिन में भी ताला बंद करके ही रहना होगा.



