रांची : यूपीएससी पीटी परीक्षा पास करने वाले राज्य के एससी एसटी युवाओं को सरकार की ओर से प्रोत्साहन के रुप में एक लाख रुपए दिए जाएंगे. सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत मदद की जाएगी ताकि अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी अच्छे से कर सके. इसके लिए आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले एससी-एसटी अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे है. इसके लिए 27 जुलाई तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है. बताते चले कि इस योजना का लाभ अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को झारखंड से ही बारहवीं और स्नातक की परीक्षा पास की हो और उनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से अधिक ना हो. इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए छात्र www.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर विसिट कर सकते है. वहीं हेमंत सरकार ने राज्य की किन्नरों को 1 हजार रुपए मासिक पेंशन देने जा रही है. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है. संबंधित मंत्री और विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली राज्य योजना प्राधिकृत समित ने इसे मंजूरी दे दी है. (नीचे भी पढ़ें)
कैबिनेट से स्वीकृत होती ही किन्नरों को इसका लाभ मिलने लगेगा. योजना का लाभ उन किन्नरों को मिलेगा जिनकी उम्र कम से कम 18 साल हो और उनके पास पहचान पत्र हो. साथ ही जिन्हें अधिनियम 2019 के तहत डीसी स्तर के अधिकारी से प्रमाण पत्र मिला हो. किन्नरों को इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अगर वे शहर में रहते है तो अंचल अधिकारी के कार्यलाय में आवेदन करना होगा. ऐसे किन्नर आवेदन नहीं कर सकते जो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हो.




