जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एलएलबी नए सत्र में नामांकन के लिए छात्रों का मेधा सूची जारी कर दी गई है. अभ्यर्थी 4 जुलाई तक एडमिशन ले सकते है. चयनित छात्रों में जनरल कैटेगरी से 46, एससी- एससटी कैटेगरी से 30 और ओबीसी कैटेगरी से 16 छात्रों का चयन किया गया है. चयनित छात्र अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले सकते है. (नीचे भी पढे़ं)
सभी छात्रों के लिए अपने प्रमाणपत्र लाने जरुरी है. साथ ही नामाकंन के समय दिव्यांग और आर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थियों को संबंधित प्रमाणपत्र लाने का निर्देश दिया गया है. बताते चले कि कोल्हान यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में एकमात्र कॉ-ऑपरेटिव कॉलेज में ही विधि संकाय की पढ़ाई होती है.




