जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में अटेंडेंस बनाने के लिए लगाई गई बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से डाक्टरों और कर्मचारियों को काफी दिक्कत हो रही है. अस्पताल परिसर में 4 बायोमेट्रिक मशीन लगी हुई हैं. लेकिन इसमें से दो मशीन पहले से ही खराब हैं. जो दो मशीन चल रही हैं, वह भी अक्सर खराब हो जाती हैं. डाक्टरों का कहना है कि बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से वह लोग लेट हो जाते हैं. अक्सर आधा से एक घंटा अटेंडेंस बनाने में लगता है. कर्मचारियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से इस बारे में बात की गयी. लेकिन, मशीन को ठीक नहीं कराया जा रहा है जिससे हम लोगों को काफी परेशानी होती है.




