जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती शिवनगर मंदिर पार्क में असामाजिक तत्वों के जमावड़ा और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और गाली गलौज मामले को लेकर बस्तीवासियों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक और डीसी से शिकायत की. ज्ञापन में बस्तीवासियों ने बताया कि भाटिया बस्ती में टाटा स्टील और जुस्को की ओर से पार्क का निर्माण करवाया गया था. लेकिन पार्क में हर रात 9 बजे से 12 बजे शराब और गांजा पीने वाले असामाजिक लोगों का जमावड़ा रहता है. स्थानीय लोग के द्वारा मना करने पर उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की जाती है. 4 जून को स्थानीय निवासी नुकुल प्रसाद और उनके पुत्र सुनील प्रसाद ने इन लोगों का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान दोनों का सिर फट गया. शिकायत करने पर कदमा थाना ने पार्क के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया. यह बात असामाजिक लोगों को राश नहीं आई और पिंटु चटर्जी, दिपू सेन, शेखर बरुआ, शंकर बरुआ और आदित ने 18 जून की रात करीब 11.15 में हथौडे से ताला को तोड़ने का प्रयास किया. मना करने पर उन्होंने लोगों के साथ हाथापाई की और स्थानीय निवासी निमाई अग्रवाल को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी.




