जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह की ओर से शुरू कराये गये टाटा वर्कर्स यूनियन कांवरिया संघ का कांवर यात्रा इस साल भी होने जा रहा है. 7 जुलाई को कांवरियों का जत्था टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय से रवाना होगी. करीब पांच साल से कांवरिया संघ का कांवर यात्रा आयोजित होता आ रहा है. कांवरियों का दल 7 जुलाई को इस साल रवाना होकर 12 जुलाई को वापस लौटेगा. इस दौरान देवघर के बाबाधाम में लोगों के ठहरने और रहने के अलावा खाने पीने का भी इंतजाम होता है. (नीचे भी पढ़ें)
इस कांवर यात्रा में टाटा स्टील के आम कर्मचारी, अधिकारी से लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी और कमेटी मेंबर भी शामिल होते है. इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है. इसके बाद प्रसाद ग्रहण करने का कार्यक्रम होता है, जिसमें टाटा स्टील के वरीय अधिकारी भी हिस्सा लेते है. इस साल भी इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. दो अगस्त को इसका प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन जमशेदपुर के साकची बुद्ध मंदिर के पास स्थित मैदान में होगा. इसमें भव्य अयाोजन किया जायेगा, जिसमें सारे कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है.




