जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को मॉनसून की पहली बारिश हुई. इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिली. वहीं मौसम विभाग रांची केंद्र के मुताबिक अभी अगले पांच दिन राज्य में बारिश की संभावना है. वहीं गुरुवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अन्य जिलों से सबसे अधिक रहा. दोपहर में बारिश के बावजूद तापमान में कमी नहीं देखी गयी. इस दौरान पारा 0.2 डिग्री अधिक रहा. वहीं इससे पूर्व बुधवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था. शुक्रवार को भी भारी बारिश की संभावना है. इसे लेकर पूर्व ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आंधी पानी के साथ वज्रपात की भी संभावना है.




