जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23 जून को बड़े ही धूम -धाम से साईं महोत्सव मनाया गया. इस आयोजन में नेताजी सुभाष ग्रुप से जुड़े सभी संकाय एवं कर्मचारी मौज़ूद थे. नेताजी सुभाष ग्रुप के संस्थापक एमएम सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में यह महोत्सव आयोजित किया जाता है. कार्यक्रम की शुरुआत एम. एम. सिंह द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद विश्वविद्यालय के सभागार में केक कटिंग कर सभी उपस्थित संकायों एवं कर्मचारियों ने अपने कुलाधिपति को जन्मदिन की बधाई दी. कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने अपने संस्थापक और कुलाधिपति एमएम सिंह की जीवनी के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने इतने संघर्स के बाद इस ग्रुप को खड़ा किया है. (नीचे भी पढ़ें)
एमएम सिंह ने सबको धन्यवाद देते हुए बताया कि वे अगले 5 सालो में इस ग्रुप को और बड़ा कर देंगे. साथ ही, उन्होंने बताया कि 2025 तक वे जमशेदपुर शहर का सबसे बड़ा और अच्छा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की शुरुआत करेंगे. उन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए भी आज के दिन एक रिलीफ फण्ड की शुरुआत की. कार्यक्रम में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गंगाधर पंडा, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार और नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद थे.





