जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को उद्यमी सम्मान के साथ संपन्न हो गयी.समापन समारोह की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह, संगठन मंत्री दिनकर सबनीस, सह सचिव नेहा जोशी, ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के पालक आनंद तुलस्यान के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई. समारोह में सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस समापन सह उद्यमी सम्मान समारोह का संचालन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव नेहा जोशी ने कहा कि हमें ग्राहक और उसके हितों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि आज पूरा विश्व एक ग्लोबल विलेज बन चुका है और उद्यमी और ग्राहक का संबंध यदि स्वस्थ रहे तो अर्थ तंत्र भी मजबूत रहेगा. झारखंड प्रांत में पिछले वर्ष हुई सारी गतिविधियों का ब्योरा प्रांत सचिव डॉ कल्याणी ने अपने प्रतिवेदन में रखा.(नीचे भी पढ़ें)
उसके बाद उद्यमी सम्मान के तहत आस्था फेरोटेक के तरुण कांति भट्टाचार्य, मां शारदा इनडेवर प्राइवेट लिमिटेड के राज जायसवाल, रोबोटिक्स कंपनी के सह संस्थापक एवं रोजा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के साकेत आनंद, रोहित आनंद, कृषि और काष्ठ कला में प्रवीण मालती सिंह को उद्यम के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग और परिश्रम के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह ने कहा कि ग्राहक जागरण सर्वव्यापी विषय है और आज उद्यमी सम्मान देकर हमने एक प्रयास किया है कि ग्राहक और दुकानदार के बीच का संबंध संतुलित रखा जाए और ये दोनों एक दूसरे का शोषण न करें.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक को सफल बनाने में व्यवस्था प्रमुख और कोष आयाम के प्रमुख चंद्रनाथ बनर्जी, सहयोगी कपिल हुई, पर्यावरण आयाम प्रमुख राहुल जी, प्रचार प्रसार विभाग के प्रमुख अंशु, विधि विभाग के रवि प्रकाश सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला के चंचल लकड़ा, प्रचार प्रसार टोली के अंकेश, गौरव सिंह, सौरभ,रौशन, रोहित राज, मनसा, दीपक, राकेश, अभिषेक, विपुल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई.




