जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल डैम कॉलोनी निवासी समाजसेवी बिल्टू राय पर जानलेवा हमला हुआ है. रविवार दोपहर रॉड व लाठी-डंडे से लैस करीब 8 लोगों ने बिल्टू राय को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल पुलिस ने घायल बिल्टू राय को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. (नीचे भी पढ़ें)
बिल्टू राय ने बताया कि वह अपने एक मित्र वरुण के साथ बोलेरो से डैम की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से बाइक सवार 8 युवक आये और कार में टक्कर मार दी. इसको लेकर कहासुनी होने लगी. इसी बीच युवकों ने रॉड व लाठी डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए. बिल्टू राय ने बताया कि चांडिल डैम और पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने से असामाजिक तत्व नशे का सेवन कर सैलानियों और गरीबों के साथ मारपीट करते रहते हैं. उनका कहना है कि वह मामले की शिकायत एसपी से करेंगे.














