खरसावां: रविवार की सुबह खरसावां- चाईबासा मुख्य मार्ग के नारायणपुर चौक पर अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने सडक़ पार कर रहे बैल को टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर पहुंचे आमदा ओपी के चौकीदार पंकज साहू मौके पर पहुंचे और सड़क पर घायल पड़े युवक को अपनी गाड़ी से खरसावां सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
युवक की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के भैया निवासी 36 वर्षीय राजू कुम्हार के रूप में हुई. उधर बाइक की से घायल बैल ने भी दम तोड़ दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजू रविवार की सुबह अपनी बाइक से मुर्गा लाने निकला था. इसी दौरान यह हादसा हुई. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.















