चाकुलिया: चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल परिसर में सोमवार को गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने वेद व्यास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा हमें गुरूओं के सम्मान करने की सीख देता है. विद्यार्थी अपने गुरू का सम्मान करें और उनके बताएं मार्ग पर चलें तभी सफल होंगे. शिक्षकों की मेहनत और लगन से विद्यालय ने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह के पूर्व विधायक समीर महंती ने अपने स्तर से विद्यालय में पांच कम्प्यूटर उपलब्ध करवाया. समारोह को प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला, सचिव अमित भारतीय, कमल खंडेलवाल समेत अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मौके पर कमल खंडेलवाल,दिनेश सिंह, रामाकांत शुक्ला, प्रिंस यादव,गौतम दास,प्रणव बेरा, बुलबुल मंडल,राजा बारिक, गणेश दत्त, विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक,अरूण महतो,प्रबोध दास,हरीपद महतो,मनोज महतो,सुजीत माईती,विकास महतो,विप्लव टुडू, सांतनु घोष, तापस कुमार, दिलीप महतो, राजीव रंजन शर्मा, धरित्री कुमारी,अर्पिता कुमारी,गौरहरि दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



