घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के मधुर अग्रवाल ने रांची के खेलगांव में आयोजित पांच दिवसीय 13वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीते. इसके साथ ही मधुर ने जोनल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. घाटशिला में उपप्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने मधुर अग्रवाल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि घाटशिला में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. अगर वे चाहें तो अपने घाटशिला का नाम रोशन करने में पीछे नहीं रहेंगे.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप का खिताब पाकर मधुर अग्रवाल ने पूरे घाटशिला का नाम रोशन किया है. जानकारी के अनुसार 28 जून से 1 जुलाई तक रांची के खेलगांव में 13वां झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें घाटशिला के मधुर अग्रवाल ने 25 मीटर सेंटर फायर और 50 मीटर फ्री पिस्टल की प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीता एवं मधुर अग्रवाल ने जोनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में क्वालीफाई किया है. मधुर अग्रवाल वर्तमान में जमशेदपुर राइफल क्लब के खिलाड़ी हैं.




