चाकुलिया: चाकुलिया के गायत्री मंदिर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस महायज्ञ को जितेंद्र नाथ महतो, देवी महतो और काकुली महापात्रा ने संपन्न करवाया. श्रद्धालुओं ने हवन किया, महायज्ञ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. लोगों ने भात,दाल और सब्जी का आनंद उठाया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर राम प्रसाद लोधा, चैतन्य चरण महतो, फकीर चंद्र अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, अमित भारतीय, बबलू शुक्ला, अनिल भगत, गणेश डीडवानिया, देवेंद्र नाथ महतो, सहदेव नायक, राधानाथ नायक, सहदेव नायक, उषा महतो, जमुना नाथ, मोनी माला नाथ, आलो मोनी सीट, बिमल गोप, शशांक महतो, सत्य नाथ नायक, चंद्र देव महतो, अश्विनी कुमार पाल, मिट्ठू मल्लिक, भीम नाथ, गौरी नाथ, अर्चना दास समेत सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे.




