चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत के गंगा और घाघरा गांव के बीच स्थित गोटाशिला पहाड़ पूजा मंगलवार को हुई. पहाड़ पूजा करने के लिए 40 मौजा के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. वही पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न गांवों से ग्रामीण पूजा करने के लिए विभिन्न वाहनों पर सवार होकर गोटाशिला पहाड़ की तराई पर स्थित भगवान शिव की पूजा अर्चना की. लोगों ने पूजा कर क्षेत्र में अच्छी बारिश होने और गांव में खुशहाली के लिए कामना की. पुजारी सुदेव चन्द्र घोषाल, श्यामल घोषाल, विश्वजीत घोषाल, इन्द्रजीत घोषाल ने मंत्रोच्चार कर लोगों की पूजा संपन्न कराई. पहाड़ पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया,मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थी. पूजा करने पहुंचे लोगों ने मेला का लुफ्त उठाया और जमकर खरीदारी की.(नीचे भी पढ़े)

पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए कमेटी द्वारा बेरियर लगाकर पहाड़ पर वाहनों को जाने से रोका गया ताकि श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी ना हो. पूजा को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्य मुखिया जादूनाथ हेम्ब्रम, रामराय किस्कू, जगत किस्कू, ठाकुरदास हेम्ब्रम, गोरालाल सोरेन, विक्रम सोरेन, बादल महतो, मनिन्द्र महतो, रेवाकांत महतो, डमन चन्द्र महतो, उत्तम महतो, पार्थो सारथी महतो, कमलेन्दु महतो, ठाकुर मांडी, विवेकानंद सोरेन, कैलाश चन्द्र सिंह समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.











