गालूडीह: झारखंड अधिविध् परिषद(जैक) की दसवीं की परीक्षा में मुसाबनी के कदमडीह निवासी स्वर्गीय रामचंद्र पॉल के पुत्र देव पॉल ने परीक्षा के परिणाम में उम्दा प्रदर्शन किया है. देव पॉल की मां सावित्री पॉल ने किसी तरह काम कर देव को बड़ा किया तथा पढ़ाया. देव, अत्यंत गरीबी में पल कर भी 10वीं परीक्षा में 90.60 प्रतिशत से प्रथम स्थान प्राप्त की है. आज पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कदमडीह स्थित आवास पर जाकर उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)
घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण 11वीं कक्षा में देव एडमिशन नहीं ले पा रहे थे. कुणाल षाड़ंगी ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनका एडमिशन उनकी पसंद के विद्यालय में जल्द से जल्द करवाया जाएगा, तथा स्कूल प्रबंधन से भी मासिक फीस मे रियायत हेतु आग्रह किया. जिससे देव को मदद मिलेगी तथा देव के एडमिशन का जो भी खर्चा आएगा, वह नाम्या स्माइल फाउंडेशन के तरफ से दिया जाएगा. कुणाल षाडंगी ने कहा कि राज्य विशेषकर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि अत्यंत गरीब परिवार में पला-बढ़ा देव पॉल ने दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.(नीचे भी पढ़े)
श्री षाडंगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी प्रतिभाशाली होते हैं. अगर उन्हें अवसर दिया जाए तो वे समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता जारी रहेगी. इस अवसर पर विशेष रूप से जादूगोड़ा मंडल प्रभारी हीरा सिंह, आजाद बेरा, अजय राज, अनिल, लक्षण पॉल तथा गांव के अनको लोग उपस्थित रहे.



